Mahakal lok : आम श्रद्धालुओं के लिए खुले महाकाल लोक के द्वार, कुछ इस तरह कर सकेंगे दीदार
उज्जैन, 12 अक्टूबर : प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर में बनाए गए महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम पूरा हो गया है, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। जानकारी के अनुसार लोकार्पण से अगले ही दिन यानी 12 अक्टूबर को महाकाल लोक, आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। वहीं अब महाकाल लोक के दीदार को प्रकार श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। अलग-अलग चरणों में किए जा रहे महाकाल कॉरिडोर के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, जहां महाकाल कॉरिडोर के दूसरे चरण का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

इस तरह होगी महाकाल लोक में एंट्री
महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद फिलहाल तो महाकाल लोक को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है, जहां श्रद्धालु महाकाल लोक का दीदार करते हुए मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं, फिलहाल महाकाल लोक में एंट्री पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है, तो वहीं महाकाल लोक में चलने वाली ई-रिक्शा के लिए चार्ज रहेगा, या नहीं इसका फैसला फिलहाल नहीं किया गया है। उधर, महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से ही श्रद्धालुओं में महाकाल लोक के दीदार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक का दीदार करने पहुंच रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक पहुंचकर महाकाल लोक का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-रिक्शा में सवारी करते हुए बड़ी ही बारीकी से महाकाल लोक का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया।

भगवान महाकाल का किया पूजन
मध्य प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण भी किया। महाकाल के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में आम जन नजर आ रहे थे। साथ ही जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications