Ujjain News: IPS तबादले, प्रदीप शर्मा को उज्जैन का बनाया गया एसपी, बैतूल दतिया और नीमच के SP बदले गए

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गृह जिले उज्जैन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को एसपी बनाया है। प्रदीप शर्मा मध्य प्रदेश में अपने कार्यशैली के लिए विशेष रूप से चर्चा में रहे हैं। शर्मा अभी दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।

प्रदीप शर्मा राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में सबसे लंबा समय बिताया है। बता दे राज्य सरकार ने बुधवार देर रात चार जिलों में पुलिस अधीक्षक समेत भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी आठवीं वाहिनी, विसबल छिंदवाड़ा बनाया गया है।

IPS transferred, Pradeep Sharma made SP of Ujjain, SP of Betul Datia and Neemuch changed

एसपी सचिन शर्मा ने अप्रैल 2023 में उज्जैन में पदस्थान ग्रहण किया था। अब उनके स्थान पर, दतिया के एसपी प्रदीप शर्मा को उज्जैन के एसपी के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची में उज्जैन से पदोन्नति प्राप्त होने के वाले डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह को जबलपुर में आईजी के रूप में पदस्थ किया है।

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा को अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली में पदस्थापना की गई है। नीमच के पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी को सेनानी 24वीं वाहिनी, विसबल, जावरा रतलाम ट्रांसफर किया गया है।

इसके अलावा, अन्य तबादलों में कुशवाह आईजी जबलपुर, चंद्रशेखर सोलंकी पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर, अनिल सिंह कुशवाह पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, अरविंद कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था/सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, आरआरएस परिहार पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल, विनीत खन्ना पुलिस महानिरीक्षक चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल, हिमानी खन्ना पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, मिथलेश शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर रेंज, अनुराग शर्मा पुलिस महानिरीक्षक अअवि, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+