बेरोजगारी में की थी लव मैरिज शादी, अफसर बनते ही पत्नी ने रचाई दूसरी शादी... पति को मिला वफा का ये सिला

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में राजकुमार नामक युवक न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। राजकुमार का आरोप है कि उसकी बेरोजगार पत्नी ने अफसर बनते ही दूसरी शादी कर ली और उसे छोड़ दिया।

पीड़ित के मुताबिक, जब उसकी शादी हुई थी तो उसकी पत्नी बेरोजगार थी। उसी ने मजदूरी कर उसकी पढ़ाई के लिए पैसे दिए। लेकिन अफसर बनते ही पति ने उसे धोखा दे दिया।

Wife got married for the second time in Ujjain

उज्जैन में मंगलवार के दिन कलेक्टर की जनसुनवाई चल रही थी। इसी के दौरान वहां एक युवक आया, उसने आपबीती सुनते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। यही नहीं उसने उनके नाबालिग बेटे का भी धर्म परिवर्तन करवा दिया है।

44 वर्षीय राजकुमार कलेक्टर की जनसुनवाई में गुहार लगाते हुए अपनी सब इंस्पेक्टर पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी पत्नी अब दूसरे पति के साथ मिलकर उनके घर और कार को भी हड़पने का प्रयास कर रही है। जिसके कारण वह परेशानी का सामना कर रहा है।

राजकुमार ने खुलासा किया कि उसने और युवती ने 18 साल पहले एक दूसरे के साथ लव मैरिज की थी। युवती दूसरे धर्म की थी। इसके बाद भी शादी के बाद उन्हे कोई समस्या नहीं आई, दोनों राजी खुशी जीवन यापन कर रहे थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसकी निशानी था उनका एक बेटा, जो अब 17 साल का हो गया है। शादी के बाद उसकी पत्नी ने सरकारी एग्जाम की पढ़ाई जारी रखी। उसका पुलिस भर्ती में चयन हो गया और वह एसआई बन गई।

सरकारी अफसर बनने के बाद धीरे धीरे उसकी पत्नी का व्यवहार बदलने लगा। राजकुमार की पत्नी अब उस पर आए दिन धर्म बदलने का आरोप लगाने लगी। इसे लेकर उनके बीच आए दिन झगड़े भी होने लगे। पहले उसने उस पर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया फिर वह उससे अलग हो गई। जब राजकुमार नहीं माना तो उसने उनके नाबालिग बेटे का धर्म परिवर्तन करा दिया। यही नहीं उसने बिना तलाक दिए दूसरे आदमी से शादी कर ली। इससे आहात होकर राजकुमार ने कलेक्टर जनसुनवाई का दरवाजा खटखटाया है। मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+