कौन हैं IAS Nidhi Singh जिन्होंने पहली पोस्टिंग में निकाल दी BJP नेता शांतिलाल धबाई की हेकड़ी, VIDEO
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़नगर एसडीएम आईएएस निधि व पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई का वीडियो वायरल
उज्जैन, 13 जुलाई। ये हैं निधि सिंह। मध्य प्रदेश की काबिल आईएएस अफसर हैं। इन्होंने अपनी पहली ही पोस्टिंग में भाजपा नेता की हेकड़ी निकाल दी है। भाजपा नेता-आईएएस सिंह के बीच की बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में आईएएस निधि सिंह ने सरकारी काम में पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई का दखल, भाजपा नेता द्वारा अभ्रद भाषा में बात करने और अपनी यूपीएससी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।

निधि सिंह, एसडीएम बड़नगर उज्जैन एमपी
आईएएस निधि सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में बतौर एसडीएम यह उनकी पहली पोस्टिंग है। सालभर से यहां कार्यरत हैं। गुरुवार को बड़नगर उपखंड के गांव बंगरेड से ग्रामीणों ने उनसे मिलकर शिकायत मिली थी कि बारिश के बाद खेतों से आ रहे पानी को कई लोगों ने जगह जगह रोक दिया।

गांव बंगरेड में थी जलभराव की समस्या
इस वजह से गांव बंगरेड में जलभराव की समस्या हो गई थी। कई लोगों ने अपने घरों के सामने से गंदे पानी की नाली को जाम कर दिया था। गांव में जलजनित बीमारियों की भी आशंका बढ़ गई थी। इस पर शुक्रवार को बड़नगर एसडीएम निधि सिंह जेसीबी लेकर गांव बंगरेड में मौके पर पहुंची थीं।
धबाई बोले-तुम कितने दिन नौकरी करोगी?
आईएएस निधि सिंह कहती हैं कि जेसीबी से पानी निकासी की व्यवस्था कर रहे थे इसी दौरान वहां भाजपा से पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई भी पहुंच गए और पानी निकालने का विरोध करने लगे। सरकारी काम में दखल देने के साथ-साथ पूर्व विधायक धबाई ने कहा कि 'तुम कितने दिन नौकरी करोगी?

पूर्व विधायक को उसी की भाषा में जवाब
पूर्व विधायक द्वारा काम में बाधा डालने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर पहले तो आईएएस निधि सिंह ने उनको समझाया और फिर उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देते हुए कहा कि 'आप बदतमीजी मत करिए, हम कितने दिन नौकरी करेंगे? यह सरकार तय करेगी, हमें सरकार ने नौकरी पर रखा है...आप दफा हो जाइए...यहां से।'

आईएएस निधि सिंह की जीवनी
बता दें कि आईएएस निधि सिंह मूलरूप उत्तर प्रदेश के यूपी के नोएडा की रहने वाली हैं। अपने दूसरे प्रयास में 2019 में 289 रैंक पाकर मध्य प्रदेश कैडर में आईएएस बनीं। इससे पहले साल 2016 से अप्रैल 2019 तक बतौर आईआरएस आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर भी रहीं। 9 नवंबर 1987 को जन्मी निधि सिंह ने बीटेक की डिग्री हासिल कर रखी है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में प्रोबेशन अवधि पूरी करने के बाद 21 जुलाई 2021 से बड़नगर में एसडीएम हैं।












Click it and Unblock the Notifications