Ujjain से ओंकारेश्वर के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, चंद मिनटों में होंगे 2 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के संचालन का शुभारंभ किया उल्लेखनीय है कि उज्जैन से ओंकारेश्वर तक हवाई यात्रा का संचालन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर हवाई यात्रा का शुभारंभ किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर की पूजा अर्चना की उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दो हेलीकॉप्टर उज्जैन से ओंकारेश्वर यात्रा के लिए चलाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आने वाले दिनों में हेलीकॉप्टर की संख्या और बढ़ाई जाएगी तथा प्रदेश के अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को भी हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक उज्जैन उत्तर अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एसीएस राजेश राजौरा, संदीप यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
CM मोहन यादव ने कहा की, पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा देवस्थलों के प्रति हमारी आस्था को जोड़ने का संकल्प है। CM मोहन यादव ने बताया की, उज्जैन में एयरपोर्ट बनेगा, जिसके लिए भारत सरकार ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन हेलीपैड से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा संचालन का शुभारंभ किया है।
CM मोहन यादव ने कहा की, जल्द ही उज्जैन-नागदा फोरलेन का काम शुरू होने वाला है और उज्जैन-इंदौर फोरलेन का भूमिपूजन भी जल्दी होने वाला है। उज्जैन से शुरु हो रही हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से श्रद्धालु महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही उज्जैन से एयर टैक्सी की शुरुआत भी हो रही है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के संचालन का शुभारंभ किया उल्लेखनीय है कि उज्जैन से ओंकारेश्वर तक हवाई यात्रा का संचालन किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Ujjain News: सिंहस्थ से पहले CM ने दी सौगात, अब क्षिप्रा में नहीं मिलेगा कान्ह का पानी












Click it and Unblock the Notifications