Ujjain News: CM मोहन यादव के पिता पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Ujjain News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री CM डॉ. मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जहां स्व. पूनम चंद यादव का उज्जैन स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग CM आवास पहुंचे थे।

CM डॉ. मोहन यादव को सांत्वना देने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट समेत तमाम नेता पहुंचे थे।

Ujjain

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे 100 वर्ष के थे, और कुछ समय से अस्वस्थ होने से उज्जैन अस्पताल में उपचाररत थे। उनके निधन की खबर मिलने पर राजनैतिक, प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है।

दिवंगत पूनमचंद यादव ने शुरूआती जीवन में संघर्ष के साथ आगे बढ़ते हुए अपने परिवार का बेहतर लालन-पालन किया। उनके परिवार में तीन पुत्र नंदू यादव, नारायण यादव और डॉ. मोहन यादव के साथ दो पुत्रियां श्रीमती कलावती यादव एवं शांति देवी हैं। स्व. यादव जीवट इंसान रहे, और अंतिम समय तक 100 वर्ष की आयु होने पर भी उन्होंने अपना कार्य स्वयं किया।

फादर्स डे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में पिता से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टीवी प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा था कि, कुटुंब परंपरा विश्व को भारत की देन है। सभी को फादर्स डे अर्थात पितृ दिवस की बधाई। इस दौरान एक चौंकाने वाला वाक्या भी देखने मिला था, जब CM डॉक्टर मोहन यादव को उनके पिता ने 500 के नोट की गड्ढे दी थी, जिसमें से CM मोहन यादव ने एक नोट निकाल कर अपने पास रख लिया था। वहीं इसके बाद CM मोहन यादव को पिता ने ट्रैक्टर सुधारने का बिल दे दिया, जिसे देख CM ठहाके लगाने लगे थे।

ये भी पढ़े- 'जब, 500 के नोट की गड्ढी के साथ थमाया था बिल...' कुछ इस तरह CM मोहन यादव ने जीता था पिता का दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+