भाई-बहन ने WhatsApp पर डाली बुआ की अश्लील तस्वीर, इस बात का बदला लेने के लिए गंदे कमेंट भी किए

Ujjain News, उज्जैन। मध्य प्रदेश में बुआ और भतीजों के बीच प्रॉपर्टी विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने बुआ को बदनाम करने के लिए षडयंत्र रच डाला। फर्जी आईडी बनाकर सगी भतीजी और भतीजे अपनी ही बुआ को बदनाम करने लगे। परेशान बुआ ने जब पुलिस को शिकायत की तो मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Brother Sister Arrested by Ujjain Police in Cybercrime

WhatsApp पर बनाए गए घरेलू ग्रुप में अपनी ही बुआ का फोटो अपलोड कर अश्लील कमेंट कर बुआ को बदनाम करने की कोशिश करने वाले भाई-बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज्य सायबर सेल ने इस मामले में आरोपी भतीजी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट में दर्ज किया गया है। बुधवार को राज्य सायबर सेल ने एक प्रेस कांफ़्रेस लेकर इसका खुलासा किया।

दरअसल राज्य साइबर सेल को शिकायत की गई थी कि कोई सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। राज्य साइबर सेल ने जब इस मामले में जांच की तो पता चला कि महिला को कोई और नहीं बल्कि उसकी सगी भतीजी और भतीजा ही बदनाम करने में लगे हुए हैं। दोनों ने पहले अपनी बुआ के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया और अपनी बुआ की अश्लील फ़ोटो अपलोड कर अश्लील कमेंट करने लगे।

राज्य साइबर सेल के नरेंद गोमे के मुताबिक दोनों आरोपी भाई बहन अर्चना और नीरज का प्रोपर्टी को लेकर अपनी बुआ से विवाद चल रहा है। उसी की खुन्नस निकालने के लिए उन्होंने ये हरकत की और फर्जी अकाउंट बनाकर अपनी बुआ का फ़ोटो अपलोड कर अश्लील कमेंट करने लगे। दोनों भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+