भाजपा कैसे सोशल मीडिया की शक्ति से जीतेगी 400 से ज्यादा सीटें, उज्जैन में सतीश उपाध्याय का बड़ा बयान

राजनीति के क्षेत्र में अणुशक्ति का काम यदि कोई कर रहा है तो वह सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया में वह शक्ति है जिससे भाजपा का 400 पार का संकल्प पूरा होगा। हमारी पार्टी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए सोशल मीडिया से सशक्त कोई अन्य माध्यम नहीं है।

यह बात मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने उज्जैन-आलोट लोकसभा में सोशल मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कही।

BJP will win more than 400 seats with the power of social media big statement of Satish Upadhyay

कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया है। पार्टी के 400 पार के नारे को यदि कोई सिद्ध कर पाएगा तो वह आप सभी सोशल मीडिया के कार्यकर्तागण हैं। सोशल मीडिया व मोबाइल में वह शक्ति है, जिससे अभी कही गई बात को भारत के विभिन्न राज्यों में ही नहीं पूरे विश्व के किसी भी शहर में तत्काल पहुंचाया जा सकता है।

सरकार की उपलब्धियां बताने में करें उपयोग

सतीश उपाध्याय ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है और इस डिजिटल युग में सोशल मीडिया राजनीतिक कार्यकर्ताओं और खासतौर से भाजपा के तकनीकी विशेषज्ञ कार्यकर्ता इसका उपयोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और जन हितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए करें। कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने दिया। कार्यक्रम को लोकसभा के सह प्रभारी श्री सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री तेज बहादुर सिंह चौहान, श्री सतीश मालवीय, बहादुर सिंह बोरमुंडला, सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया संयोजक श्री सुहास वैद्य ने किया।

BJP will win more than 400 seats with the power of social media big statement of Satish Upadhyay

पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक प्रवास करें

सतीश उपाध्याय ने उज्जैन भाजपा कार्यालय में लोकसभा कोर कमेटी व नगर पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी द्वारा प्रदेश में अनेक अभियान एवं कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश भर में बूथ विजय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक प्रवास करें। यह अभियान 10 दिन प्रतिदिन 02 घंटे बूथ पर समयदान करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 370 से अधिक वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर मैदान में जुटें। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के विकास के लिए नारी शक्ति अधिनियम बनाकर 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ हमारी महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया है।

विपक्षी दल के नेता भारत को सिरमौर नहीं बनने देना चाहते

सतीश उपाध्याय ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता लोग भारत को सिरमौर और समृद्ध नहीं बनने देना चाहते। इसीलिए भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में प्राणपण से जुट जाएं और लोकसभा में पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत से जिताकर श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करें, ताकि विपक्ष को करारा जवाब मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ में निवासरत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक कर आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 370 वोट वृद्धि के लक्ष्य को रखना साथ ही अनुसूचित जाति अथवा जनजाति बस्ती में संपर्क कर भाजपा की रीति नीति से अवगत कराकर विचारधारा से जोड़ना प्रमुख है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+