Udaipur Food Poisoning: शादी में नॉनवेज के साथ परोसी देसी शराब, एक महिला समेत 4 की मौत

राजस्‍थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा के सावनक्‍यारा में सगाई समारोह में फूड पॉइजनिंग की वजह से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्‍यादा लोगों की जान पर बन आई है। उनको विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती करवाना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार सावन क्‍यारा निवासी चतरा पुत्र पुना पारगी के पुत्र कालिया की सगाई बोर्डी खुर्द निवासी लालू पुत्र सवा गमार की पुत्री हिना के साथ तय हुई थी। समारोह में करीब 200 लोग शामिल हुए थे।

Udaipur Food Poisoning

सामूहिक भोज में वेज, नॉनवेज के साथ शराब भी परोसी गई थी। इसमें अंग्रेजी शराब, बीयर, देसी हथकढ़ शराब थी। समारोह में करीब दो सौ लोग शामिल हुए थे। इनमें से देसी शराब पीने वालों की भी शाम को तबीयत खराब हो गई।

उन्‍हें उल्‍टी, दस्‍त की शिकायत होने लगी। चक्‍कर आने लगे और घबराहट महसूस होने लगी। सुबह होते-होते तो कई अन्‍य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। परिजन इनके अस्‍पताल लेकर पहुंचे। रास्‍ते में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। अन्‍य लोगों का कोटड़ा के अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। आठ लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

इनकी हुई मौत

1. बोर्रडी खुद निवासी बाबू (50) पुत्र चेना गमार
2. गोंदलवाड़ा निवासी मसरू (45) पुत्र जोवना गमार
3. गोंदलवाड़ा निवासी अमिया (35) पत्‍नी दिवा गमार

मीडिया से बातचीत में जिला चिकित्‍सा अधिकारी शंकरलाल बामनिया ने बताया कि नॉनवेज और शराब पीन के बाद फूड पॉइजनिंग से तीन लोगों की मौत हुई है। फिलहाल कोटड़ा हॉस्पिटल में भर्ती अन्य मरीजों की स्थिति स्थिर है। प्रथम दृष्टया जिसने देशी शराब पी उन्हें ज्यादा तकलीफ हुई है। मौके से सभी के सैंपल लिए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+