उदयपुर : 748 KM दूर घर के लिए पैदल ही निकलीं 2 गर्भवती महिलाएं, रास्ते में आई यह दिक्कत

उदयपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते देशभर में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन में रोजी-रोटी का संकट मंडराने से बड़ी संख्या में श्रमिक दूसरे राज्यों में स्थित अपने घरों को पैदल ही रवाना हो रहे हैं। परिजनों के साथ छोटे बच्चे भी मीलों का सफर पैदल तय करने को मजबूर हो रहे हैं। राजस्थान के उदयपुर में तो दो गर्भवती महिलाएं सामने आई हैं, जो 748 किलोमीटर के सफर पर निकली हैं।

udaipur

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के सिरोही जिले में आबू रोड में उत्तर प्रदेश के झांसी के लोग मजदूरी के लिए आए हुए थे। लॉकडाउन के चलते ये सब बेरोजगार हो गए। एक माह तो जैसे-तैसे निकाल दिया और फिर आबू से 748 किलोमीटर दूर स्थित अपने घर के लिए परिवार के साथ पैदल ही रवाना हो गए।

गोगुंदा हाइवे पर रुके कदम

आबू से ​झांसी के लिए निकले मजदूरों के ग्रुप में दो गर्भवती महिलाओं समेत 63 लोग शामिल थे। यह ग्रुप करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उदयपुर जिले के गोगुंदा में पहुंचा। गोगुंदा हाइवे पर दोनों गर्भवती महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में इन्हें पास स्थित टोल प्लाजा पर आराम करवाया गया। टोल प्लाजा प्रबंधन ने उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की।

महिलाओं को उदयपुर भेजा

टोल प्लाजा प्रबंधन ने मामले की जानकारी गोगुंदा विकास अधिकारी को दी। उन्होंने झांसी के लिए पैदल ही निकलीं दोनों गर्भवती महिलाओं की तबीयत को देखते हुए गाड़ी की व्यवस्था कर इनको उदयपुर पहुंचाया।

https://hindi.oneindia.com/news/udaipur/migrant-labour-quarantine-on-neem-tree-in-udaipur-rajasthan-558937.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+