Udaipur: रील बनाने के चक्कर में दो युवक फंसे मोरवानिया नदी के पुल पर, क्रेन की मदद से किया रेस्क्यू
Udaipur Flood News: राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से नदियां अपने पूरे उफान पर हैं। ऐसी उफनती हुई नदियों को पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस-प्रशासन ने भी उफनती नदियों के पास न जाने के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है। इस बीच ताजा मामला उदयपुर जिले से सामने आया है।
यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में दो युवक मोरवानिया नदी के पुल पर चले गए। इस दौरान दोनों युवक नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए। करीब एक घंटे तक दोनों युवक पुल पर बने पिलर को पकड़े खड़े रहे। समाचार एजेंसी एएनआई ने दो युवकों का मोरवानिया नदी में फंसने का वीडियो भी जारी किया है।

एएनआई द्वारा जारी में आप साफ देख सकते है कि नदी अपने पूरे उफान पर है और दोनों युवक नदी के बीच में पुल पर बने पिलर को पकड़ हुए नजर आ रहे है। हालांकि, दोनों युवकों को हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, मोरवानिया नदी उदयपुर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर उबेश्वर जी मार्ग के पास से गुजर रही है।
Recommended Video
बता दें कि पर्वतीय इलाकों में बादल फटने और बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आपस पास की नदी उफान पर है। इस दौरान दो युवक बाढ़ का वीडियो बनाने अपनी मोटरसाइकिल लेकर मोरवानिया नदी के पुल पर चल गए।
इस दौरान दोनों युवक नदी के तेज बहाव के बीच में फंस गए। इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों युवकों को नदी के पुल पर फंसे हुए देखा तो पुलिस प्रशासन की सूचना दी। सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बचाया जा सका। इस दौरान दोनों युवक एक घंटे तक पुल पर फंसे रहे।
इस संबंध में सिविल डिफेंस के सदस्य कैलाश ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया, थाना अध्यक्ष ने सूचना दी कि उबेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर आर्मी कैम्पस के पास पुलिया के बीच दो युवक फंसे हुए हैं। उनसी सहायता के लिए तत्काल टीम भेजी जाए। सूचना मिलते ही मैं अपने साथ 12 लोगों की टीम लेकर मौके पर पहुंच गया।
उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के पास पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। क्योंकि, वहां तक पहुंचने के लिए नदी पर बनी दो पुलियाओं का पार करना पड़ा। जिनपर 2 फीट का बहाव था। जिस हम लोगों ने पार किया और मौके पर पहुंचे।
करीब 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से हमने दोनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया। उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। हमें बताया जा रहा है कि वे दोनों स्थानीय हैं, वे वहां एक वीडियो शूट करने गए थे...वे भाग्यशाली थे कि वहां एक रेलिंग थी जिसे वे पकड़ सकते थे और हम उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications