उदयपुर : नठारा में युवक की हत्या के बाद तनाव, ग्रामीणों ने ढोल बजाकर एकत्रित किए लोग

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में मामूली कहासुनी एक युव​क की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव हो गया। ऐसे में मंगलवार सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Tension after the murder of a young man in Nathara Udaipur

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उदयपुर जिले के नठारा इलाके के गांव खेड़ाफला के युवक मुकेश और राजू सोमवार शाम को गांव में केजड़ तालाब पर गए थे। इसी दौरान वहां दूसरे समाज के छह लोग आ गए।

मनोज और राजू का उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें मुकेश की मौत हो गई। राजू घायल हो गया। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि मनोज की हत्या रंजिश में हुई है तथा वे रात को तालाब पर क्यों गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को युवकों पर हमला व हत्या की जानकारी लगी तो उन्होंने ढोल बजाकर पूरे गांव को एकत्रित कर लिया और घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर, गांव खेड़ाफला में बढ़ते तनाव को देखते गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। गांव में उदयपुर के 10 थानों की पुलिस तैनात की गई। है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+