शंकरलाल मेघवाल हत्याकांड के आरोपी फतेह सिंह को पकड़ रही पुलिस का वीडियो वायरल, गाली देते नजर आए
Shankarlal Meghwal Murder Case Salumbhar Udaipur: राजस्थान के नए जिले सलूंबर में हर किसी को झकझोर देने वाली शंकरलाल मेघवाल हत्याकांड के आरोपी फतेह सिंह को पकड़ते समय पुलिस को वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपशब्द भी सुनाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो को देख लोग पुलिस को ट्रोल कर रहे हैं। गाली देने का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

क्या है शंकर लाल मेघवाल हत्याकांड?
- पूरा मामला सलूंबर के जावरमाइंस पुलिस थाना इलाके के अदवास का है। यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय में टीचर शंकर लाल मेघवाल व फतेहसिंह अच्छे दोस्त हुआ करते थे।
- लोकडाउन के बाद से फतेहसिंह की तबीयत खराब रहने लगी और शंकर लाल तरक्की करता चला गया।
- फतेहसिंह को लगता था कि शंकर ने उस पर कुछ टोना-टोटका करवा दिया। इसकी वजह से वह शंकर से रंजिश रखता था।

- गुरुवार शाम को शंकरलाल मेघवाल अपने घर के बाहर दुकान पर बैठा था। शाम करीब सात बजे वहां हाथ में तलवार लेकर फतेहसिंह आया।
- फतेहसिंह ने आते ही दुकान पर सिगरेट मांगी और फिर अचानक शंकर पर तलवार से वार करने शुरू कर दिए। उसकी गर्दन काट दी।
पिता को भी किया गंभीर रूप से घायल
- पिता डालचंद मेघवाल ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो डालचंद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद फतेह वहां से भाग गया।
- हत्या करने के बाद आरोपी फतेह सिंह भागकर जंगल में छुप गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
- फतेह सिंह की तलाश में पुलिस मौके पर पहुंची तो वह हाथ में तलवार लिए खड़ा था। वायरल वीडियो इसी दौरान का है।
- पुलिस ने फतेह सिंह को घेर लिया और उसे तलवार नीचे फेंकने को कहा, मगर जैसे-जैसे पुलिस उसके नजदीक पहुंची तो वह खुद का गला तलवार से काटने लगा।
- गले पर तलवार से कट लगने के कारण काफी खून बह निकला। पुलिस उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications