पॉजीटिव सोच : 7 फेरों से पहले दूल्हा-दुल्हन की कोरोना जांच, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर की शादी

उदयपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन के बीच प्रशासन से अनुमति लेकर शादियां भी हो रही हैं। राजस्थान के उदयपुर में लॉकडाउन के दौरान शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन ने शानदार कदम उठाया। दोनों ने पहले अपनी कोरोना वायरस की जांच करवाई और फिर रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही सात फेरों के बंधन में बंधे।

Positive Thinking: Covid-19 test of bride groom before wedding in udaipur

दरअसल, दुल्हन टीना बोराणा और उदयपुर के राहुल सिगलीकर मांगलिक हैं और यह मुहूर्त निकल जाने के बाद 2 साल तक उनकी शादी का कोई मुहूर्त नहीं था। शादी के लिए उदयपुर जिला कलक्टर को प्रार्थना पत्र दिया। जिला प्रशासन ने प्रार्थना पत्र पर गौर किया और 26 शर्तों के साथ विवाह की अनुमति दी। उससे पहले दूल्हा-दुल्हन का कोरोना टेस्ट भी कराया गया। जब टेस्ट नेगेटिव आया तब दोनों की शादी कराई गई। शादी में भी दोनों के परिवारों ने 26 शर्तों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा।

Positive Thinking: Covid-19 test of bride groom before wedding in udaipur

उधर, उदयपुर के गांव बेदला गांव के युवक रवि सेन ने भी लॉकडाउन में गायत्री से शादी की है। शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। बारात गांव बेदला से मात्र 8 बारातियों के साथ वल्लभनगर क्षेत्र के करणपुर गांव पहुंची । इस दौरान दूल्हा-दुल्हन, पंडित,बाराती और वधू पक्ष के सभी लोगों ने मुंह पर मास्क लगा कर शादी सम्पन्न करवाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+