उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के 9वें आरोपी मुस्लिम खान को NIA ने किया गिरफ्तार
उदयपुर, 12 अगस्त। पूरे देश को झकझोर देने वाले उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नौवें आरोपी मुस्लिम मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इस पर मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद का साथ देने के आरोप है। इसे कोर्ट में पेश कर 16 अगस्त तक के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मुस्लिम मोहम्मद राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में नमकीन और बिस्किट सप्लाई करने का काम करता है। एनआईए की जांच में गौस मोहम्मद की कॉल डिटेल्स व बयानों में मुस्लिम मोहम्मद का नाम सामने आया था। गौस मोहम्मद से उसकी बातचीत भी होती रही थी।
28 जून को उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर की नुपूर शर्मा मामले में आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद व मोहम्मद रियाज अतारी सहित अन्य आरोपी मोहसीन,आसिफ, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली व फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला व मोहम्मद जावेद 29 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में हैं।
अब नौवें आरोपी मुस्लिम मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद एनएआई टीम इससे पूछताछ कर रही है। ताकि उसके अन्य आरोपियों और संगठनों के साथ रहे कनेक्शन का भी पता लग सके। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने को लेकर कन्हैयालाल की हत्या करने के मामले में एनआईए ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी आरोपी अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में न्यायिक अभिरक्षा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications