Krishna Ram Vishnoi: राजस्‍थान का वो युवक जो 5 लाख रुपए लेकर 9 बार दे चुका दूसरों की जगह परीक्षा

रीट 2023 में पकड़ा गया कृष्णा राम विश्नोई ने पुलिस रिमांड में बताया कि वह बूंदी, उदयपुर, बांसवाड़ा व जयपुर जिले के कई सेटरों पर डमी अभ्‍यर्थी बनकर परीक्षा दी।

Krishna Ram Vishnoi REET 2023

Krishna Ram Vishnoi Dummy Candidate REET 2023: राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (REET) में डमी अभ्‍यर्थी बनकर परीक्षा देते पकड़े गए कृष्णा राम विश्नोई उर्फ किशन राम बिश्‍नोई ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह राजस्‍थान में शिक्षक समेत अन्‍य सरकारी भर्तियों में डमी अभ्‍यर्थी बनकर परीक्षा देने के 5 लाख रुपए लेता था।

रीट डमी अभ्‍यर्थी कृष्णा राम विश्नोई से उदयपुर की हिरणमगरी पुलिस की पूछताछ में पता चला कि परीक्षा से कई दिन पहले ही प्‍लानिंग करने लग जाता था। फिर मूल अभ्‍यर्थी के दस्‍तावेजों में कांट-छांट कर डमी अभ्‍यर्थी बनकर परीक्षा देता था। परीक्षा में पकड़े जाने से बचने के लिए कृष्णा राम विश्नोई अपना हुलिया तक बदल लेता था।

पांच लाख रुपए लेकर डमी अभ्‍यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला कृष्णा राम विश्नोई इतना शातिर है कि परीक्षा से पहले यह अपनी हेयर स्‍टाइल बदलकर मूल अभ्‍यर्थी जैसा दिखने की कोशिश करता था। अब तक कुल बार डमी अभ्‍यर्थी बनकर एग्‍जाम देने की बात सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के अनुसार राजस्‍थान में 25 फरवरी से एक मार्च 2023 तक रीट परीक्षा हुई थी। 26 फरवरी को उदयपुर जिले के हिरणमगरी पुलिस थाना इलाके के महावीर जैन विद्यालय परीक्षा सेंटर से पुलिस ने कृष्णा राम विश्नोई को पकड़ा था।

हिरणमगरी पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला था कि कृष्णा राम विश्नोई उदयपुर जिले के झाडोल निवासी संजय पारगी की जगह डमी अभ्‍यर्थी बनकर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने कृष्णा राम विश्नोई को न्‍यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार कृष्णा राम विश्नोई ने पूछताछ में स्‍वीकार किया कि उसने सुरेश विनोई व श्रवण के कहने पर परीक्षा में बैठा बताया। वह उदयपुर, बांसवाड़ा, बूंदी व जयपुर जिले में कई सेंटरों पर डमी अभ्‍यर्थी बनकर परीक्षा दे चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+