UDAIPUR : आरोपी रियाज अत्तारी व गौस मोहम्मद को पहली बार Kanhaiyalal Tailor की दुकान पर लाई NIA
उदयपुर, 17 सितम्बर। पूरे देश को झकझोर देने वाला कन्हैयालाल हत्याकांड उदयपुर एक बार सुर्खियों में है। एक तरफ एनआईए टीम मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को सुबह पांच बजे कन्हैयालाल टेलर की दुकान पर ले गए। यहीं पर 28 जून को दोनों ने कन्हैयालाल का गला रेतकर हत्या की थी। दूसरी तरफ कन्हैयालाल साहू के बेटे ने प्रण लिया है कि जब तक उसके पिता की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिलेगी तब तक वो जूते चप्पल नहीं पहनेगा। वह नंगे पांव रहेगा।

बता दें कि उदयपुर के मालदास स्ट्रीट स्थित कन्हैयालाल टेलर की दुकान है। यहां पर शुक्रवार आधी रात से ही पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एक बारगी तो लोगों के समझ में नहीं आया कि आखिर फिर क्या हो गया जो कन्हैयालाल की दुकान पर पुलिस पहरा बढ़ा हुआ क्यों? फिर शनिवार सुबह पांच एनआईए टीम कन्हैयालाल टेलर के हत्यारों रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को दुकान पर लेकर आए। इस दौरान स्थानीय पुलिस बड़ी संख्या में तैनात रही।
आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को कन्हैयालाल टेलर की दुकान पर अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से लाया गया है। दोनों को एनआईए टीम शुक्रवार रात को करीब 11 बजे लाया गया। रात को उन्हें भूपालपुरा पुलिस थाने में रखा गया था। सुबह उनको वारदात स्थल पर लाया गया। मौके पर सीन रिक्रिएट नहीं किया गया, लेकिन 25 मिनट दोनों से पूछताछ की गई।
बता दें कि पुलिस दोनों आरोपियों को बापर्दा लेकर आई है। इन्हें मालदास स्ट्रीट और भूतमहल गली के पास बापर्दा गाड़ी में ही बिठाए रखा। यहां आरोपियों से रूट से लेकर घटना स्थल की मार्किंग कराई गई। एनआईए SP रवि कुमार, उदयपुर के भूपालपुरा और हाथीपोल थानाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने 28 जून की दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर दुकान में घुसकर कन्हैयाजलाल की हत्या की थी। इन्होंने धारदार हथियार से कन्हैयालाल का गला रेता। वारदात का वीडियो बनाया और फरार हो गए थे। पुलिस ने रियाज व गौस समेत अब तक इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्याकांड के सभी आरोपी जेल में है। गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी रियाज व गौस को पहली बार कन्हैयालाल की दुकान पर लाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications