Udaipur: 21 साल के लड़के ने 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर शव के किए 10 टुकड़े
राजस्थान के उदयपुर के मावली पुलिस थाना इलाके के गांव में आठ साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है। आरोपी युवक 21 वर्षीय कमलेश ने शव के 10 टुकड़े करके फेंक दिया।

उदयपुर के मावली इलाके से लापता आठ साल की बच्ची के मामले में हर किसी को चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। आठ साल की इस बच्ची की हत्या 21 वर्षीय युवक ने की। आरोपी ने रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।
मीडिया से बातचीत में उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि आरोपी 21 वर्षीय कमलेश राजपूत पुत्र राम सिंह राजपूत मावली का ही रहने वाला है। मावली से 29 मार्च को आठ वर्षीय बालिका लापता हुई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। एक खंडहर में उसका शव मिला, जो कट्टे में भरा हुआ था। शव के 10 टुकड़े हो रखे थे।
पुलिस ने शक के आधार पर घटनास्थल के पास स्थित घर से कमलेश को पकड़ा और पूछताछ की। शुरुआत में तो वह गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि कमलेश बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। जहां उसके साथ रेप किया।
रेप करने के बाद उसने गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। फिर शव के दस टुकड़े कर दिए। शव को उसने घर में छुपाकर रखा। दुर्गंध आने लगी तो शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। आरोपी ने शव के टुकड़ों को एक कट्टे में भरकर घर के सामने ही स्थित एक खंडहरनुमा जगह में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात को अंजाम देने में अन्य परिजनों को भी सहयोग लिया है। हालांकि फिलहाल किसी परिजन का नाम सामने नहीं आना है, मगर पुलिस इस एंगल पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है।












Click it and Unblock the Notifications