IRCTC का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने रुपए में तीन दिन तक घूम सकते हैं उदयपुर
उदयपुर, 7 सितम्बर। राजस्थान में पूर्व का वेनिस, लेकसिटी और झीलों की नगरी समेत कई नामों से मशहूर उदयपुर का घूमने का प्लान बना रहे हो तो आपके लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) का धमाकेदार ऑफर बेस्ट हो सकता है। इसमें तीन दिन व दो रात का खर्चा रेलवे उठाएगा। पैकेज में होटल में ठहरना और खाना भी भी शामिल है।

बता दें कि IRCTC के इस पूरे पैकेज का खर्च 5380 रुपए है। स्टैंडर्ड , डीलक्स और लग्जरी जैसी तीन कैटेगरी वाला यह टूर पैकेज 3 सितंबर को शुरू हो चुका है। उदयपुर की कुदरती सुंदरता और एतिहासिक विरासत से वाकिफ करवाने वाले इस पैकेज को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। बारिश के दिनों में तो उदयपुर की खूबसरती अधिक बढ़ जाती है।
पहले दिन का प्लान
एक जरूरी बात जो आपको जान लेनी चाहिए। वो ये कि आपको उदयपुर खुद के साधन से जाना पड़ेगा। इसके बाद टीम आपको वहां से रिसीव करके सहेलियां की बाड़ी, सिटी पैलेस और फतेहसागर लेक ले जाएगी। लेक में आप बोट राइडिंग का मजा ले सकते हैं। इसके बाद होटल में आपके ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
दूसरे दिन का प्लान
अगले दिन टीम आपको ब्रेकफास्ट कराने के बाद एकलिंगजी मंदिर, हल्दी घाटी और नाथद्वारा ले जाएगी। इन जगहों को कवर कर लेने के बाद आप वापस होटल में आ जाएंगे।
तीसरे दिन का प्लान
यात्रा के आखिरी दिन सुबह ब्रेकफास्ट के बाद कुंभलगढ़ का किला दिखाया जाएगा। इसके बाद टीम आपको वापस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट पर ड्रॉप करेगी।












Click it and Unblock the Notifications