उदयपुर में यूपी की युवती से चलती कार में गैंगरेप, इवेंट मैनेजमेंट का जॉब करती है पीड़िता

उदयपुर। राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर में एक युवती के साथ रात को चलती कार में गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता यूपी की रहने वाली है। वह उदयपुर में इवेंट मैनेजमेंट का जॉब करती है।

Gangrape with UP Girl in Udaipur Rajasthan

अनंत कुमार, एएसपी (मुख्यालय) ने बताया कि उदयपुर के गोर्वधन विलास थाने में 24 वर्षीय ने रिपोर्ट दी कि रविवार की दरमियानी रात 5 से 6 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर थाना क्षेत्र के एक होटल से पीड़िता और उसके साथी युवक का अपहरण कर लिया।

Gangrape with UP Girl in Udaipur Rajasthan

इसके बाद बदमाश दोनो को उदयपुर शहर के आस-पास के इलाकों में कार में लेकर धूमते रहे और दुष्कर्म भी किया।हालांकि पुलिस की जांच में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती से कितने बदमाशों ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता की रिपोर्ट और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को डिटेन भी किया है। पीड़िता पिछले कुछ माह से उदयपुर में रहकर इवंट मैनेजमेंट का कार्य करती है। पुलिस ने पीड़िता ​को उपचार के लिए शहर के जनाना चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसका मेडिकल भी करवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+