नेहा हत्याकांड उदयपुर : शादी से नाराज एक्स बॉयफ्रेंड ने ली प्रेमिका की जान, फ्लैट में घुसकर मारी गोली
नेहा हत्याकांड उदयपुर : शादी से नाराज एक्स बॉयफ्रेंड ने ली प्रेमिका की जान, फ्लैट में घुसकर मारी गोली
उदयपुर, 3 जून। राजस्थान के उदयपुर में सुंदरवास इलाके के शिवज्योति अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट में घुसकर 27 साल की नेहा कुमारी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह यह है कि नेहा की हत्या उसके प्रेमी ने की थी, जो उसकी शादी से नाराज था।

बुधवार को नेहा कुमारी फ्लैट पर अपनी नौ साल की बेटी के साथ अकेली थी। तभी उसका एक्स बॉयफ्रेंड शक्ति सिंह वहां आया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। नेहा के मर्डर के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो शक्ति के बारे में पता चला।
उदयपुर पुलिस के अनुसार नेहा कुमारी (27) मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली थी। उसकी शादी चंदनसिंह के साथ हुई थी। चंदन से पहले शक्ति और नेहा की सगाई हुई थी, जो काफी दिन तक रही। इस दौरान काफी बातें किया करते थे। शक्ति उसे पसंद भी करता था। फिर किसी कारण सगाई टूट गई और नेहा की शादी चंदन के साथ हो गई।
तीन साल पहले चंदन और नेहा की शादी हो गई। शादी के बाद चंदन को नेहा और शक्ति वाली सगाई व विवाद का पता चला। नेहा ने भी शक्ति सिंह से दूरी बना ली थी। शक्ति सिंह लगातार नेहा को फोन कर धमकाता रहता था। कई बार नंबर बदलने के बावजूद वो शादी करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसे सामान्य समझकर नेहा के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी करवा दी।
उदयपुर पुलिस को मृतका के पति चंदन ने बताया कि शक्ति ने कई बार कहा था कि नेहा को छोड़ देना वरना दोनों में से एक को जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसी बीच करीब 1 साल पहले दोनों उदयपुर आकर रहने लगे। उदयपुर में ही नेहा ने बेटी को जन्म दिया। उदयपुर में नेहा का अंतिम संस्कार करने के बाद चंदन बिहार के औरंगाबाद रवाना हो गया। चंदनसिंह हाथीपोल क्षेत्र में एक मॉल में केमिकल कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था।












Click it and Unblock the Notifications