Viral Video : भाई-बहनों की शादी में नाचते-नाचते बड़े भाई की अचानक मौत, पूरा परिवार सदमे में
राजसमंद, 6 दिसम्बर। राजस्थान में अचानक मौत का मामला सामने आया है। यहां के राजसमंद जिले के करतवास गांव में बिंदोली में नाचते-नाचते युवक की मौत हो गई। अचानक भाई की मौत से शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया। घटना रविवार रात की है।

राजसमंद के गांव करतवास के शंभू गुर्जर की सात दिसम्बर और उसकी दो बहन श्यामु गुर्जर व गणेशी की 11 दिसम्बर को शादी होनी है। रविवार रात को गाजे-बाजे से बिंदोली निकाली जा रही थी। दूल्हा-दुल्हन का भाई 27 वर्षीय नारायण लाल गुर्जर गुजरात में काम करता था। वह भी भाई बहनों की शादी के लिए घर आया हुआ था। उसके चार साल की बेटी व सात माह का बेटी है।
नारायण लाल गुर्जर मेवाड़ी पोशाक धोती-कुर्ता पहने दोस्तों के साथ बिंदोली में नाच रहा था। घर के पास ही रास्ते में नाचते नाचते अचाक नारायण लाल नीचे गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीडिया से बातचीत में डॉ. एचसी सोनी बताते हैं कि शादी समारोह में नाचने के दौरान हार्ट बीट बढ़ जाती है। उस दौरान हार्ट अटैक आने की आशंका भी बढ़ जाती है। नारायण की मौत भी संभवतया हार्ट अटैक से हुई है।
नारायण की मौत के बाद पत्नी प्रेमी और मां भंवरी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोक बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications