Udaipur : 2 साल की बेटी की हत्या वाले ने उम्रकैद की सजा सुनते ही छोड़ी दुनिया, इस हाल में मिला शव

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर की केन्द्रीय जेल में एक बंदी ने जान दे दी। दो साल की हत्या के आरोप में जेल में बंदी इस शख्स ने उम्रकैद की सजा का ऐलान होते ही दुनिया छोड़ दी। शव जेल के शौचालय में पड़ा मिला।

A prisoner died in Udaipur Central Jail

जानकारी के अनुसार उदयपुर सेंट्रल जेल में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाला बंदी रामनिवासी मूलरूप से सुजानगढ़ का रहने वाला था। उदयपुर में किराए का मकान लेकर रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इस कारण 2 साल की बेटी के साथ मारपीट करता था। 13 अक्टूबर 2015 को घर के बाहर रेलिंग पर मासूम बच्ची फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता रामनिवास को गिरफ्तार किया था।

रामनिवास बेटी की हत्या के बाद से काफी परेशान था और जब उसे सजा मिली तो जेल में भी वह अवसाद की स्थिति में था। जेल अस्पताल में उसका इलाज भी किया गया। शुक्रवार देर शाम जब जेल बंद होने के बाद बंदियों की गिनती की जा रही थी, तब एक कैदी कम मिलने पर जेल प्रहरियों ने उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान रामनिवास का शव जेल की उद्योगशाला के पास टॉयलेट के रोशनदान में शॉल से बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

जेल में कैदी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना जैसे ही सूरजपोल थाना पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और कोर्ट से मजिस्ट्रेट भी जेल पहुंचे। मजिस्ट्रेट द्वारा और पुलिस द्वारा देर रात तक अपनी कार्रवाइयों को पूरा किया गया और फिर मृतक रामनिवास के शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+