25 साल की विवाहिता किसी और से लड़ा रही थी इश्क, सबके लिए पहेली बनी उसकी वो आखिरी रात...

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना इलाके में एक विवाहिता की मौत अभी भी पहेली बनी हुई है। उसने खुदकुशी की या किसी ने उसकी जान ले ली। इस बात की पुलिस जांच करने में जुटी है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

25 year old Married wo,mamn Found Dead in surathara anicut Udaipur

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार गांव माला गुडा निवासी 25 वर्षीय शांति की शादी पड़ोस के गांव पातलिया में नानालाल मीणा के साथ हुई थी। इन दिनों वह पीहर गांव माला गुडा आई हुई थी। 14 अगस्त 2019 को मायके से ससुराल जाने की कहकर निकली थी। पीहर पक्ष के लोग सोचते रहे कि वह ससुराल पहुंच गई होगी ससुराल वालों को लग रहा था कि वह अभी भी पीहर में ही है।

इस बीच मंगलवार दोपहर को पुलिस को इत्तला मिली कि साठपुर एनिकट में महिला का शव पड़ा है। सूचना पाकर कुराबड़ थानाधिकारी मोतीलाल सारण मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। शव को एनिकट के पानी से बाहर निकलवाया। तब उसके बाद उसके हाथ पर गुदे हुए अक्षर और कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त गांव माला गुडा निवासी शांति के रूप में हुई।

25 year old Married wo,mamn Found Dead in surathara anicut Udaipur

पुलिस ने बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि उसकी मौत पानी में डूबने की वजह से हुई या किसी ने उसकी हत्या करके शव पानी में फेंक दिया। हालांकि उसके ललाट पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि शांति का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह पीहर से ससुराल जाने की कहकर निकली तब प्रेमी से मिलने आई थी। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+