मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े, बाइक फूंकीं, बसों में की जमकर तोड़फोड़
Chandauli News चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा और आगजनी का मामला सामने आया है। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान नाचने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। गुस्साएं लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की और बसों में जमकर तोड़फोड़ की। इस हंगामे करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस की मानें तो तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नाचने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मामला चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके का है। बुधवार की देर शाम युवकों ने भव्य शोभायात्रा निकाल कर नाचते गाते मूर्ति विसर्जन के लिए चले। नाचने के दौरान दो युवक आपस में भिड़ गए। देखते देखत युवक दो पक्ष में हो गए और लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी।

बसों में जमकर तोड़फोड़
गुस्साएं लोगों ने जमकर बवाल काटा और रास्ते में खड़ी एक बस में जमकर तोड़फोड़ की तो एक पक्ष ने एक बाइक में आग लगा दी। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें दोनों पक्षों से करीब आधादर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवकों को तितर बितर किया। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पुलिस की तैनाती की गई है।

लोगों को चिंहित कर होगी कार्रवाई
वहीं, घायल छोटे लाल को पीएचसी में पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि मारपीट हुई थी लेकिन अब स्थिति काबू में है।












Click it and Unblock the Notifications