छुट्टी पर घर आए थे सेना के दो जवान, बाजार से लौटते वक्त हुए दर्दनाक हादसे के शिकार

Bahraich news: बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में महदेवा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने की भिड़ंत में बुलेट सवार सेना के दो जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

two army man killed in road accident in bahraich

छुट्टी पर घर आए हुए थे दोनों जवान

मुर्तिहा थानाक्षेत्र के गौरा पिपरा गांव में रहने वाले आर्मी जवान हरमन सिंह और एसएसबी जवान गुरुप्रीत सिंह दोनों फुफेरे भाई हैं। दोनों भाई छुट्टी पर घर आए हुए थे। सोमवार की शाम दोनों भाई बुलेट से मिहीपुरवा बाजार आए थे। वापस लौटते वक्त रात हो गई थी। मोतीपुर थाना क्षेत्र के महादेवा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टैक्ट्रर टॉली की एक ही लाइट जल रही थी, जिस वजह से बुलेट सवार जवानों की उसमें टक्कर हो गई।

two army man killed in road accident in bahraich

मौके पर ही दोनों जवानों की हो गई मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मोतीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए शवों को कब्जे में ले लिया।

वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

दोनों जवानों की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+