आज का मंत्रः इस मंत्र का जाप करने से बनते हैं ऑफिस के लोगों के साथ अच्छे संबंध
नई दिल्लीः कई बार देखा जाता है कि जिस ऑफिस में आप करते हैं वहां के लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं होते हैं। आपकी लाख कोशिशों के बाद भी ऑफिस के लोगों के साथ आपके मुधर संबंध बने होते हैं। कई बार तो ऑफिस के लोगों के साथ लड़ाई-झगड़े भी हो जाते हैं और इसके बाद दिमाग खराब रहता है। काम पर असर पड़ने की वजह से कई परेशानियों का सामने करना पड़ता है। इन सब से बचने के लिए ज्योतिषियों ने एक मंत्र का सुझाव दिया।

करें इस मंत्र का जाप
ज्योतिषियों का कहना है कि अगर ऑफिस के लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं हैं तो आप- दुर्जनः सज्जनो भूयात् सज्जनः सुखामाप्नुयात् मंत्र का जाप करें। अगर आप लगातार इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके अपने ऑफिस के लोगों के साथ संबंध अच्छे हो जाएंगे।

लगातार सात दिनों तक करें इस मंत्र का जाप
दुर्जनः सज्जनो भूयात् सज्जनः सुखामाप्नुयात् मंत्र का जाप शाम के समय में करना शुभ माना जाता है। हालांकि कई लोग सुबह के समय पूजा में इस मंत्र का जाप करना शुभ मानते हैं। उत्तर दिशा की ओर मुख करके अगर आप इस मंत्र का जाप लगातार 9 दिन करते हैं तो ऑफिस के लोगों के साथ आपके संबंध ठीक होने लगेंगे।

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप
ऑफिस के लोगों के साथ संबंध अच्छे करने के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications