Tikamgarh News: अक्षत कलश यात्रा के जरिए हर शहर अयोध्या के रंग में रंगा, टीकमगढ़ भी तैयार
Tikamgarh News: ऐतिहासिक अयोध्या नगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारियां हैं। हर कोई अगले महीने होने वाले आयोजन का साक्षी बनने बेताब हैं। अक्षत कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं।
जिसमें हर शहर राममय होता जा रहा हैं। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भी गांव-गांव अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत स्यावनी में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का ग्रामीणों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

रामभक्तो द्वारा पूजित कलश का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में प्रभारी मंडल अध्यक्ष डॉ महेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था कितनी है, ऐसे आयोजन सिद्ध करते हैं। राम के जयकारों और गाजे-बाजे के साथ माहौल ऐसा बन रहा है जैसे अयोध्या नगरी यही शहर हो।
जतारा में चंदेरा मंडल अध्यक्ष बोले कि श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन समूचे टीकमगढ़ जिले के प्रत्येक गांव में अयोध्या जैसा उत्सव मनाने की तैयारी है। घर-घर तक इसका निमंत्रण देने अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश को भ्रमण कराया जाएगा। लोगों घर-घर पहुंचकर निमंत्रण भी दिया जाएगा।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications