Tikamgarh News: दिया तले अंधेरा, टीकमगढ़ के बांध से प्यासे यहां के किसान, UP के खेतों में लहलहा रही फसलें
Tikamgarh News: सुजारा बांध की नहर को लेकर अधिकारियों की बहुत बड़ी लापरवाही आई है। टीकमगढ़ जिले से सुजारा बांध की नहर कई तहसीलों से गुजरी है, लेकिन पलेरा तहसील के किसानों को सिंचाई हेतु नहीं पानी मिल पा रहा है।
जब सुजारा बांध के अधिकारियों पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगने लगे तब पाया गया कि नहर करीब 10 फीट नीचे गहराई में होते हुए भी उसमें कई कनेक्शन पाए गए।

कनेक्शन धारी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, उनका आरोप है कि हम लोगों से 20-20 हजार रुपए ले लिए गए और बोल दिया गया कि आपका साल भर के लिए कनेक्शन कर दिए है साथ ही कनेक्शन धारी ने बताया है कि नहर विभाग का ही कोई कर्मचारी मिला हुआ है जब इसकी सूचना पुलिस विभाग को लगी तो पुलिस थाना बमोरी कला की पुलिस अधिकारी और नहर के कुछ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगा कर गढ़ों को खोदा गया तो उसमें अनेक कनेक्शन पाए गए।
महिलाओं द्वारा नहर अधिकारियों पर आरोप लगाया कि हमने बीस -बीस हजार रुपए कर्जा लेकर दिए थे।
जो कही न कही सवाल पैदा कर रहा है की आखिर इतना बड़ा काम बगैर नहर के अधिकारियों की कौन कर सकता है। वही नहर परियोजना के अधिकारियों का कहना है कि हमको इसकी कोई जानकारी नहीं थी,तीन दिन पहले जब हमको जानकारी मिली तो हमने थाना बमोरी कला पुलिस विभाग को सूचित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है मौके से वेद रूप से 500 फीट करीब पाइपलाइन भी जप्त की गई और दूसरी जगह से भी कनेक्शन और पाइप जप्त किया जाता।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications