Tikamgarh News: टीकमगढ़ के स्कूल में 10 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर, 2 नाबालिग ही आरोपी
Tikamgarh News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया हैं। वारदात को दो नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया, जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।
रोती-बिलखती बदहवास हालत में पीड़िता ने जब आप-बीती सुनाई तब घटना के बारे में पता चला। पीड़िता को परिजन फौरन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
घटना बम्होरी कलां थाना क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी नीतेश जैन ने इस वारदात की पुष्टि की। उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती बच्ची को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग दोनों लड़के फरार है। जिनकी तलाश जारी हैं।

टीआई नीतेश जैन ने बताया कि घटना कनेरी चौकी क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में हुई। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। वारदात को जिन लड़कों ने अंजाम दिया, वह भी नाबालिग हैं। जो पीड़िता के घर के पड़ोस में रहते हैं।
शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद लड़के, लड़की को वापस स्कूल ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला उप निरीक्षक वीणा विश्कर्मा ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। फरार आरोपी अपचारी नाबालिगों की तलाश में कई टीमें बनाई गई हैं। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं। बताया गया कि लड़की और लड़कों के घर वाले खेती-किसानी मजदूरी करते हैं। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की हैं।












Click it and Unblock the Notifications