Tikamgarh News: गौरा खदान में ब्लॉस्ट से दहल रहे लोग, घरों पर गिर रहे पत्थर
गौरा खदान के कारण मड़खेरा गांववालों का जीवन दूभर हो रहा है। उनके घरों की सुरक्षा और आस्तिव तक संकट में आ गया है। आए दिन ब्लॉस्ट से घरों की नींव तक कमजोर हो रही है। खदानों से उचटकर पत्थर उनके घरों पर गिर रहे हैं।

Tikamgarh जिले के मोहनगढ़ इलाके में स्थित मड़खेरा गांव के नजदीक स्थित गौरा खदान से इस गांव के आस्तित्व और ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में आ गई है। गौरा खदान संचालकों द्वारा गांव के निकट की जाने वाली हैवी ब्लॉस्टिंग से घरों की दीवारें तक कांप रही हैं तो पत्थर उचटकर छत, गलियों, खेतों और लोगों के सिर पर गिर रहे हैं। गांव के लोग इसकी शिकायत भी कर चुके, लेकिन ठेकेदार मानने को तैयार ही नहीं है।
मड़खेड़ा के पास गौरा खदान में बीते रोज सुबह-सुबह ब्लास्टिंग की गई थी। इससे पूरा गांव दहल गया। गांव में पत्थर बरस गए और आसपास के खेतों में पत्थर और धूल की परस जम रही है। सुबह आंख खुलते ही धमाके की आवाज से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों के अनुससार धमाके से घरों के खिड़की दरवाजे तक हिल गए थे। ऐसा लगा मानो पूरा गांव ही कांप रहा हो। ब्लॉस्ट के बाद घरों की दीवारें जमींदोज न हो जाएं इस डर से लोग घरो के बाहर सड़क पर आकर खड़े हो जाते हैं। हादसे के साये में रह रहे ये ग्रामीण खदान संचालक से लेकर प्रशासन तक को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
स्कूल से चंद कदम दूर हो रही ब्लॉस्टिंग
बता दें कि मड़खेड़ा इलाके में जहां पहाड़ और पक्के पत्थर तोड़ने के लिए जहां ब्लास्टिंग चल रही है, उससे कुछ ही दूरी पर गांव की प्रायमरी और मिडिल स्कूल का भवन स्थित हैं यहां पास में बच्चे खेलने के लिए पहुंचते हैं। साथ ही देव स्थान का चबूतरा भी बना हुआ है। यहां खदान में ब्लास्टिंग से बच्चों और स्कूल स्टाफ की जान को खतरा बना हुआ है। मौके पर स्कूल के आसपास चारों तरफ पत्थर बिखरे पड़े हैं।
Recommended Video

राज्यपाल इसी गांव में पहुंचे थे
बता दें कि मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल महज चार दिन पहले टीकमगढ़ के इसी मड़खेरा गांव में पहुंचे थे। यहां पर ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में दर्शन करने व मंदिर का शिल्प देखने पहुंचे थे। खदान और मंदिर में ज्यादा अंदर नहीं है। गांव के एक तरफ सूर्य मंदिर है तो गांव के दूसरी तरफ खदान में ब्लास्टिंग चल रही है। जिला प्रशासन यहां हो रही ब्लास्टिंग से अनजान बना है। स्थानीय मीडिया ने जब एसडीएम से सवाल किया तो उनका कहना था, मेरी जानकारी में ब्लास्टिंग का मामला नहीं आया है। यदि ऐसा हो रहा है तो मैं दिखवाता हूं।












Click it and Unblock the Notifications