Tikamgarh: CM shivraj और Jyotiraditya Scindia ने स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया ने पूरा जीवन भारत माता के लिए समर्पित किया। वे रेल मंत्री रहे और उन्होंने भारत में शताब्दी एक्सप्रेस आरंभ कर एक नए युग की शुरूआत की। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री, पर्यटन मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में भी देश की अभूतपूर्व सेवा की। उनके श्रीचरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित हैं। मुख्यमंत्री चौहान टीकमगढ़ सर्किट हाऊस में स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे।

Recommended Video
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम यह संकल्प लेते हैं कि राजमाता से लोकमाता के रूप में प्रदेशवासियों के मन में वास करने वाली श्रद्धेय विजयाराजे सिंधिया और बड़े महाराज स्व. माधवराव सिंधिया ने प्रदेश के विकास के लिए जो संकल्प लिए, उन्हें हम अधूरा नहीं रहने देंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थापना में सहयोग देने वालों का आभार माना। इस मौके पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत तथा अन्य मंत्री और जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications