MP Assembly Election 2023: निवाड़ी पर10 साल से BJP का कब्जा, SP आई थी सेकंड, बिगाड़ सकती है खेल
MP Assembly Election 2023: बुंदेलखंड में कभी विंध्य प्रदेश की एक विधानसभा के रूप में आस्तित्व में आई निवाड़ी विधानसभा सीट पर सपा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों का प्रभाव रहा है। हालांकि बीते 10 साल से यहां BJP का कब्जा है, लेकिन कांग्रेस को पीछे छोड़ साल 2018 के चुनाव में समाजवादी पार्टी यहां सेकंड आई थी। विधानसभा चुनाव 2023 में सपा कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों के रूप में प्रमुख चुनौती रहेगी।

निवाड़ी (निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 46) मध्य प्रदेश राज्य का नवगठित 52वां जिला है जो टीकमगढ़ जिले को विभाजित करके बनाया गया है। यह निर्वाचन क्षेत्र जिले की पूरी निवाड़ी तहसील और पृथ्वीपुर तहसील के कुछ हिस्से को कवर करता है। निवाड़ी विधानसभा सीट पर साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनिल जैन ने समाजवादी पार्टी की मीरा दीपक यादव में और कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को करारी शिकस्त दी थी। वर्तमान में सपा यहां सीट जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस के साथ पूरी जोर आजमाइश करेगी।
विधानसभा 2018 में निवाड़ी की स्थिति
अनिल जैन जीते, भाजपा
मीरा दीपक यादव, हारीं समाजवादी पार्टी
विजेता के वोट 49,738
सपा सेकंड को वोट 40,901
जीत का अंतर 8,837
निवाड़ी में कुल वोटर 1,79,036
पुरूष 94543
महिला 84486
मप्र की निवाड़ी विधानसभा में कब-कब, कौन किस पार्टी से विधायक बने
1951: राम लाल बाजपेयी, कांग्रेस
1957: लक्ष्मीनारायण नायक, प्रजा समाजवादी दल
1962: नाथुराम निवारी, प्रजा समाजवादी पार्टी
1967: एल रान, कांग्रेस
1972: लक्ष्मीनारायण नायक, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
1977: गौरी शंकर शुक्ला, जनता पार्टी
1980: राम रतन चतुर्वेदी, कांग्रेस
1985: राम रतन चतुर्वेदी, कांग्रेस
1990: विक्रम सिंह अहीर, जनता दल
1993: ब्रिजेंद्र सिंह राठौर, निर्दलीय
1998: ब्रिजेंद्र सिंह राठौर, निर्दलीय
2003: ब्रिजेंद्र सिंह राठौर, कांग्रेस
2008: मीरा दीपक यादव, सपा
2013: अनिल जैन, भाजपा
2018: अनिल जैन, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications