Niwari: किसान सम्मान निधि की राशि के लिए कलयुगी बेटे ने हंसिए से बाप का गला काटा
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक बुजुर्ग के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि आई थी। उसका बेटा पिता से वह राशि लेना चाहता था। पिता ने इंकार किया तो उसने लाठी से पिता पर हमला कर दिया। बेटे के सिर पर खून सवार था, उसने हंसिया उठाया और पिता की गर्दन काट डाली। इलाके में इस सनसनीखेज हत्याकांड से लोग दहशत में आ गए।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निवाड़ी जिले के टेहरका थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम उमरी में महिपाल सिंह पिता गजराज सिंह ठाकुर का बेटा कृष्णपाल सिंह उर्फ खच्चू ठाकुर उनके खाते में आई किसान सम्मान निधि की राशि देने की बात कर रहा था। पिता ने जब दबाव के बावजूद भी पैसे देने से इंकार किया तो कृष्णपाल पिता से मारपीट पर अमादा हो गया। उसने पहले लाठी उठाकर पिता पर हमला कर दिया। इसी बीच उसने घर में पड़ा हंसिया पिता महिपाल सिंह की गर्दन में दे मारा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जेल भेज दिया गया है
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता के हत्यारे आरोपी कृष्णपाल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications