हॉस्टल में साये से परेशान लड़कियां, 'सोते समय पलंग से नीचे गिरा देता है भूत'
Tikamgarh News, टीकमगढ़। प्रेत आत्माओं पर बनने वाली फिल्में तो आपने खूब देखी होंगी, मगर आज हम आपको रील नहीं बल्कि रियल लाइफ की एक ऐसी स्टोरी बता रहे हैं, जिसमें छात्रा का दावा है कि वह भूत प्रेत से परेशान है। भूत उसे रात को सोते समय पलंग से नीचे गिरा देता है। छात्रा के पिता ने उसका भूत से पीछा छुड़वाने के लिए मुर्गे की बलि तक दे डाली है। 21वीं सदी में प्रेत आत्माओं से डर का यह मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का है।

दरअसल, टीकमगढ़ जिले की खरगापुर में शासकीय अनुसूचित जनजाति सीनियर कन्या छात्रावास है। इसमें अन्य छात्राओं के साथ गांव पठारे की दसवीं की छात्रा भी रहती है। छात्रा काफी समय अजीब अजीब हरकतें करने के कारण जब उससे इस संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि उस पर प्रेत आत्माओं का साया है, जो उसे परेशान कर रहा है। साया उसे रात को ठीक से सोने नहीं देता है।

पलंग से नीचे गिरा देता है। प्रेत आत्माओं के साये से परेशान छात्रा ने यह बात अपने पिता को बताई। पिता किसी तांत्रिक को लेकर छात्रावास पहुंचे। तांत्रिक ने छात्रावास से प्रेत आत्माओं को दूर भगाने के लिए मुर्गे की बलि और शराब चढ़ाए जाने की बात कही।
इस संबंध में छात्रावास की वार्डन गजरा अहिरवार का कहना है कि कक्षा 10 में पढ़ने वाली गांव पठारे की एक छात्रा कई दिन से प्रेत आत्मा के साये से परेशान है। मैंने उसके पिता को किसी अच्छ तांत्रिक को दिखाने के लिए बोला था। हालांकि मैं अभी छात्रावास से बाहर से हूं। मुर्गे की बलि दी गई है या नहीं। इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती।












Click it and Unblock the Notifications