स्ट्रांग रूम में एलईडी बंद होने से गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज अहिरवार ने उठाए सवाल

MP Congress News: टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के बाद, ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। लेकिन अब ईवीएम के रख रखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार ने शासन-प्रशासन पर सवाल उठाया है। उनके अनुसार, मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने से गड़बड़ी की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और टीकमगढ़ लोकसभा के मीडिया प्रभारी अवनीश बुंदेला ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान के बाद मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है, लेकिन मशीनों की एलईडी लगभग 4 घंटे तक बंद रहीं।

Disturbance due to LED switching off in strong room Congress candidate raised questions

उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा और उनके प्रतिद्वंति वीरेंद्र खटीक के इशारों पर हो सकती है। बुंदेला ने बताया कि अहिरवार ने कलेक्टर को फोन करके इस मुद्दे में संपर्क किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके चलते उनका आशंका जाहिर किया जा रहा है कि इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।

उन्होंने कांग्रेस और प्रशासन से इस मामले की जांच करने की मांग की है, और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाने की भी गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+