Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tikamgarh: भारी बारिश से बान-सुजारा बांध लबालब, 12 गेट खोले, हर सेकंड 840 घनमीटर पानी निकल रहा

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ऊपरी हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से धसान नदी अपने उफनने लगी है। बान सुजारा बांध में तेजी से पानी की आने से यह 90 फीसदी भर गया है। पानी की तेजी से आवक होने से इसके सभी 12 गेट खोल दिए गए है। गेट खोले जाने से निचले हिस्से में धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

टीकमगढ़_सुजारा बांध के खोले 12 गेट, उफान पर आई धसान नदी

बुंदेलखंड इलाके में जोरदार बारिश का असर
बुंदेलखंड इलाके में बीते एक हफ्ते से जोरदार बारिश हो रही है। सागर सहित ऊपरी हिस्सों में बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गई हैं। होने से पिछले दो दिनों से धसान नदी पूरे उफान पर है। बड़ागांव के पास जहां धसान दी पुराने पुल को छू कर जा रही है तो इस नदी पर ग्राम सुजारा के पास बने बांध में भी तेजी से पानी की आवक बनी हुई है। शुरूआती दौर में धीरे-धीरे चलने वाली धसान की धार से ही बांध आधे से अधिक भर चुका था, ऐसे में दो दिनों से तेजी से फ्लड आने से इसमें पानी की आवक तेज हो गई है। इसे देखते हुए जहां बान सुजारा बांध के 12 गेट करीब आधा मीटर से अधिक खोल दिए गए हैं। बांध से प्रति मिनट 840 घनमीटर पानी स्पिलवे से निकल रहा है।

Recommended Video

    Tikamgarh: भारी बारिश से बान-सुजारा बांध लबालब, 12 गेट खोले, हर सेकंड 840 घनमीटर पानी निकल रहा

    नदी में 10 फीट पानी बढ़ा, प्रशासन ने मुनादी कराई
    प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को दोपहर 12 बजे बान सुजारा बांध के सभी 12 गेट खोल दिए गए, जिनसे 840 घनमीटर प्रति सेकंड के हिसाब से पानी छोड़ा गया। पानी धसान नदी में छोड़ने के बाद नदी में आठ से दस फीट तक पानी बढ़ गया। नदी उफान पर आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने धसान नदी से सटे हुए गांवों में मुनादी कराकर नदी के किनारों से दूर रहने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+