MP chunav 2023: यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने कांग्रेस को कहा 'चोरों की पार्टी', टीकमगढ़ में बोला हमला
UP Deputy CM Keshav Prasad Morya: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, नेता एक दूसरे पर लगातार आरोपो की झड़िया लगा रहे हैं। टीकमगढ़ के बड़ागांव में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस चोरों की पार्टी है '।
मोर्य ने मध्यप्रदेश सरकार की तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि यहां बीजेपी सरकार सरकार बेहतर काम करते हुए आई हैं। कई जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों की तकदीर और तस्वीर दोनों बदली हैं। एक बार फिर सही निर्णय लेने का वक्त आ गया हैं। इसकी जिम्मेदारी पूरे मध्य प्रदेश की जनता की हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिन से सभाएं कर रहे हैं। टीकमगढ़ के बड़ा गांव भी पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस चोरी भी करती है और सीना जोरी भी करती है।
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की अम्मा है, कांग्रेस पार्टी का भविष्य अंधकार में है तथा भारत जल्द ही कांग्रेस मुक्त होने वाला है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications