MP Assembly Elections 2023: खरगापुर पर BJP का कब्जा, 2013 में कांग्रेस को छोड़, 1990 से भाजपा जीतती रही
MP Assembly Elections 2023: खरगापुर विधासभा सामान्य सीट भाजपा का गढ़ रही है। 1990 से लेकर 2008 तक भाजपा लगातार जीतती रही, केवल 2013 में कांग्रेस जीती थी, 2018 में फिर भाजपा काबिज। भाजपा की फायर ब्रांड लीडर उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी यहीं से विधायक हैं।

MP के बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले की खगरगापुर विधानसभा भाजपा का मजबूत गढ़ है। हालांकि 2013 में यहां से कांग्रेस का विधायक बना था, लेकिन विधानसभा चुनाव 2018 में फिर यहां से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने जीत दर्ज की थी। आगामी चुनाव 2023 में इस सीट पर भाजपा कब्जा जमाए रहने के लिए भरसक प्रयास करेगी। कांग्रेस के लिए यहां सपा-बसपा सबसे बड़ी मुसीबत साबित होंगी। कारण सामान्य सीट पर ओबीसी और एससी मतदाता लीड तय करते हैं।
मप्र विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा बुंदेलखंड में विशेष फोकस कर रही है। फिलहाल सागर संभाग का टीकमगढ़ जिला जिसमें खरगापुर विधानसभा आती है, सभी सीटें भाजपा के कब्जे में हैं। कांग्रेस इस जिले में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। वर्तमान में शिवराज सरकार ने खरगापुर विधायक राहुल लोधी को मंत्रिमंडल में भी शामिल कर इलाके की जनता को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। खरगापुर विधानसभा में बल्देवगढ़ तहसील, पलेरा नगर पंचायत और पलेरा तहसील का काफी हिस्सा शामिल है। यह टीकमगढ़ लोकसभा का एक हिस्सा है।
खरगापुर विधानसभा 2018 सीट प्रत्याशी
1 राहुल सिंह लोधी भाजपा 63,066 जीते
2 चंदा सुरेंद्र सिंह गोर कांग्रेस 51,401 हारे सेकंड
3 अजय यादव बसपा 15366 हारे तीसरे
4 प्यारे लाल सोनी निर्दलीय 13258 हारे चौथे
भाजपा की जीत का अंतर: 11,665 वोट
खरगापुर में कुल मतदाता - 2,18,334
पुरूष मतदाता - 1,16,044
महिला मतदाता- 1,02,289
खरगापुर विधानसभा 1967 में आस्तित्व में आई, अब तक कब-कौन जीता
1967 आर राम, कांग्रेस
1972 बैजू अहिरवार, कांग्रेस
1977 नाथू राम अहिरवार, जनता पार्टी
1980 नाथू राम अहिरवार, कांग्रेस
1985 वीरेंद्र अहिरवार, कांग्रेस
1990 अनंदी लाल, भाजपा
1993 पर्वत लाल अहिरवार, भाजपा
1998 पर्वत लाल अहिरवार, भाजपा
2003 हरिशकर खटीक, भाजपा
2008 अजय यादव, भाजश
2013 चंदा सिंह गौर, कांग्रेस
2018 राहुल सिंह लोधी, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications