केरल में बारिश का कहर: 3 की मौत, 10 लापता, सीएम ने मांगी वायुसेना की मदद
तिरुवनंतपुरम, अक्टूबर 16। केरल के कई जिलों में पिछले 2-3 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य के अंदर 20 अक्टूबर तक बारिश का यही हाल रहने वाला है। केरल का इडुक्की जिला बारिश से बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। जिले के थोडुपुझा इलाके में बारिश की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कोट्टयम इलाके में भूस्खलन की खबर है, जिसके बाद से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी इलाके में पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी नहीं पहुंची है।

राज्य के सीएम ने मांगी वायुसेना से मदद
राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बचाव अभियान में भारतीय वायु सेना की मदद मांगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोट्टायम के विभिन्न हिस्सों से भूस्खलन की चार घटनाएं हुई हैं। केरल सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि कोट्टयम जिले में 4 जगह से भूस्खलन की सूचना मिली है, हमने कूट्टिकल इलाके में फंसे लोगों को बचाने के लिए वायु सेना से मदद मांगी है। आपको बता दें कि शुक्रवार रात से ही केरल के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर शामिल हैं।
इन राज्यों को रखा गया है हाई अलर्ट पर
केरल के मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ की छह टीमों को पठानमथिट्टा, इडुक्की, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, कोट्टायम और इडुक्की में तैनात किया गया है। सेना की दो टीमों को तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम जिलों में तैनात करने का निर्देश दिया गया है, जबकि किसी भी आपात स्थिति में वायु सेना को स्टैंडबाय पर रहने का अनुरोध किया गया है।
केरल में भारी बारिश की वजह से हो रही तबाही को बयां करती कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाढ़ के पानी में KSRTC की एक बस फंस गई है। उस बस में यात्री भी हैं, जो पानी में फंस गए हैं। स्थानीय लोग उन यात्रियों के साथ मिलकर रस्सी से बस को खींचने की कोशिश कर रहे हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications