होटल के खाने के पैकेट में कैसे आ गई सांप की केंचुली, डिनर के लिए पैक कराकर लाई थी केरल की महिला
तिरुवनंतपुरम, 6 मई। अगर आप होटल से खाना पैक कराएं और घर आकर देखें कि उसमें तो सांप के अवशेष हैं तो आपको कैसा लगेगा? सांपों से भरे प्रदेश केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में ऐसा ही घटना हुई जिसमें होटल से खाने का पैकेट लेकर आई महिला के घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पैकेट में सांप की केंचुली मिली। यह वाकया नेदुमंगादु नगरपालिका क्षेत्र का है जहां चेल्लनगोड निवासी प्रिया ने एक होटल से खाना पैक कराया। पैकेट में सांप की केंचुली मिलने की सूचना महिला ने पुलिस को दी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की और पैकेट में सांप की केंचुली मिलने की बात को सही पाया। होटल के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

प्रिया की बेटी ने खाने का पैकेट खोला
गुरुवार को प्रिया जब होटल से खाना लेकर आई तो डिनर के लिए बैठी बेटी ने पैकेट को खोला। पैकेट खोलते ही अंदर सांप की केंचुली दिखी। जिस पेपर से खाने को लपेटा गया था, सांप की केंचुली उसी से सटी हुई थी। सांप की केंचुली को देखकर प्रिया ने इसकी सूचना पुलिस और नगरपालिका के अधिकारियों को दी। खाने के पैकेट को खाद्य सुरक्षा विभाग को सौंप दिया गया। नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि होटल वैध लाइसेंस पर चल रहा है। अधिकारियों ने जाकर होटल का निरीक्षण किया जिसके बाद कहा कि खाने के स्टॉक में कोई गड़बड़ी नहीं दिख रही है।

फिर पैकेट में सांप की केंचुली आई कैसे?
इस बारे में अधिकारियों का मानना है कि सांप की केंचुली पेपर से सटी होगी। खाना पैक करने के दौरान होटल के कर्मचारी ने इसे नहीं देखा होगा और उसने जल्दबाजी में पैक कर दिया होगा। जिस होटल से खाना पैक कराया गया था उसको निरीक्षण के लिए बंद कराया गया। होटल मालिक को निर्देश दिया गया है कि सफाई के बाद स्थानीय अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद ही होटल फिर से खोला जाएगा।
Kerala’s popular snake expert Vava Suresh is critical after being bitten by a Cobra he was trying to rescue. Suresh, who has been bitten several times before, has been rushed to hospital and is unconscious, as per initial reports.
I pray for his speedy recovery! 🙏🏻 pic.twitter.com/seaeb92qjH
— Deepak Mishra (@deepakmbjp) February 1, 2022
केरल में बढ़ रही सांपों की संख्या
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि केरल में कोबरा, रसेल वाइपर, करैत जैसे जहरीले सांपों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ये सांप केरल के शहरों और गांवों में देखे जा रहे हैं। फरवरी में केरल के चर्चित स्नैक कैचर वावा सुरेश को कोबरा ने काट लिया था जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसका वीडियो भी सामने आया था जिसे आप ऊपर देख सकते हैं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications