PFI केरल के पूर्व सचिव सीए रऊफ को NIA ने किया गिरफ्तार
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर केंद्र सरकार ने पिछले दिनों प्रतिबंध लगा दिया था। इस संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला जारी है। अब इस प्रतिबंधित संगठन के केरल राज्य के पूर्व महासचिव सीए रऊफ को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए ने रऊफ को केरल के पलक्कड़ जिले में स्थित पट्टांभी में उसके घर से गिरफ्तार किया है। रऊफ चपंगठोडी हाउस में रहता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह फरार था। एनआईए रऊफ की पीएफआई केस में तलाश कर रही थी।

एनआईए ने कहा कि आरोपी रऊफ पीएफआई का राज्य सचिव था, वह पीएफआई की मीडिया और पीआर विंग को संभालता था, वह पूरे षड़यंत्र में मुख्य षड़यंत्रकर्ता था। रऊफ पीएफआई के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर केरल में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल था। वह दो समुदायों के बीच नफरत फैलाना, उनके बीच हिंसा फैलाने का काम करता था। वह देश विरोधी एजेंडा चलाने में शामिल था। जिसकी वजह से एनआईए को उसकी पिछले काफी समय से तलाश थी।
एनआईए का कहना है कि ये लोग खुद की न्याय व्यवस्था चला रहे थे, वह अपने अपराध को सही ठहराते थे, लोगों के भीतर डर फैलाते थे। उन्हें आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करते थे। ये लोग लश्कर ए तैयबा, आईएसआईएस, अल कायदा जैसे संगठन में युवाओं को शामिल होने के लिए प्रेरित करते थे। इन लोगों का मकसद भारत में इस्लाम का शासन स्थापित करना था, इसके लिए ये भारत में हिंसक जिहाद को बढ़ावा देते थे। इस पूरे मामले में जांच चल रही है।
बता दें कि सितंबर माह में 100 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए और ईडी ने अलग-अलग छापेमारी में इन लोगों को गिरफ्तार किया था। पीएफआई पर आरोप है कि यह लोग गुपचुप तरह से देश के खिलाफ अपना एजेंडा चला रहे थे। पीएफआई के कार्यकर्ता कई अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों में भी शामिल थे। पीएफआई पर कई आपराधिक और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का भी आरोप है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications