थाणे में फुटबॉल मैदान में हादसा, 9 बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर
महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित फुटबॉल टर्फ क्लब में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां इमारत की शेड गिर गई, जिसके नीचे दबने से कई बच्चे घायल हो गए हैं। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने घायल बच्चों से अस्पताल में मुलाकात की है।
प्रताप सरनाईक ने बताया कि परिसर में फुटबॉल खेलने 17 -18 बच्चे गए थे। हवा की वजह से बच्चों के ऊपर दूसरी सोसाइटी का एक पतरा बच्चों के ऊपर गिरा। इस दौरान 7 बच्चे घायल हो गए। जिसमें से 4 बच्चे ठीक हैं और 3 संवेदनशील अवस्था में हैं।

मुख्यमंत्री से मैंने इस घटना पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डॉक्टर और प्रशासन से हमने कहा है कि सभी जिम्मेदारी हम लेंगे। उनका इलाज अच्छे से किया जा रहा है
Recommended Video
बता दें कि शुक्रवार को इमारत की छत के ऊपर बनी टिनशेड गिर गई। जिसके नीचे दबने से 9 बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गवन बाग स्थित इमारत से सटे टर्फ मैदान में बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। घायलों में से 5 की हालत गंभीर है।
घायल बच्चों को बेथनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी बच्चे कक्षा 9 और 10 के छात्र हैं। वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि हमारे पास इस घटना की जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications