ठाणे के मॉल में घूमता दिखा तेंदुआ हुआ CCTV में कैद, देखें तस्वीरें
Thane News, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कोरम मॉल में तेंदुआ घूमते हुए देखा गया। मॉल में तेंदुए की मौजूदगी से वहां हड़कंप मच गया। बता दें कि मॉल में तेंदुए की घूमते हुए वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। उधर, उधर, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, ठाणे के कोरम मॉल में तेंदुआ को घुमते हुए देखाकर कर्मचारियों ने इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप गिरिधर की मानें तो बुधवार तड़के करीब 5.30 बजे तेंदुए को यहां घूमते देखा गया। फिलहाल फायर विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर है। तेंदुए की तलाश जारी है।
उधर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि तेंदुआ मॉल से होकर नजदीक ही स्थित सत्कार होटल के पार्किंग में पहुंच गया है। वीडियो में तेंदुए को पार्किंग में घूमते देखा जा सकता है। वन विभाग की टीम वहां तेंदुए की तलाशी में जुटी है।