बेटी पैदा हुई तो ससुरालवाले मारने लगे ताने, बेबस मां ने रूम में लगा ली फांसी

सूरत। गुजरात में सूरत स्थित भटार के इंदिरा नगर में रहने वाली एक महिला ने ससुरालवालाें की प्रताड़ना से तंग होकर फांसी लगा ली। दरअसल, महिला ने एक बेटी को जन्म दिया था। इस पर ससुरालवाले उसे ताने मारने लगे। कहा कि बच्चा पैदा क्यों नहीं किया। इसी तरह अन्य तरीकों से भी उसे प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

woman ends her life When Her In laws Started Taunting

पुलिस ने बताया कि, इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मृतका के घरवालों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई कि, उनकी बेटी उषा की शादी वर्ष 2017 में किशोर फूलमाली के साथ हुई थी। जहां उसे एक बच्ची पैदा हुई। इससे ससुराल वाले खफा हो गए। उषा की छोटी बहन जब भी उषा से मिलने जाती तो उषा का पति, सास और ननद उसे रोक देते और दोबारा उषा से मिलने न आने की हिदायत देते थे।

woman ends her life When Her In laws Started Taunting

शिकायत में पीड़ित पक्ष की ओर से यह भी बताया गया कि, बीते 29 जून को जब उषा के छोटे भाई रोहितदास की गांव में शादी थी तो भी ससुरालवालों ने कोरोना महामारी का डर दिखाकर उषा को भाई रोहितदास की शादी में नहीं आने दिया। उसके बाद रक्षाबंधन के दिन किसी तरह उषा मायके भाई को राखी बांधने आई और फिर फौरन वापस भी चली गई। 8 अगस्त को ससुरालियों ने उषा से फिर झगड़ा किया। उसी दिन उषा में अपने कमरे में फांसी लगा ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+