गुजरात में दिनदहाड़े 2 लोगों की हत्या, चाकू-पिस्तौल लिए सामने आईं गैंग, VIDEO
सूरत. गुजरात के सूरत में कतारगाम के अखंड आनंद कॉलेज के नजदीक एक परिसर में दो लोगों की गैंगवार में मौत हो गई। हत्या चाकू-पिस्तौल लेकर आए युवकों की एक गैंग ने कीं। वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में हमलावर साफ देख जा सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, यहां सूर्या मराठी और हार्दिक पटेल नामक शख्स (कांग्रेस नेता नहीं) के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों की गैंग एक-दूजे पर हावी होना चाहती थीं।

सूर्या मराठी और हार्दिक पटेल नामक शख्स में गैंगवार
पहले हत्या हार्दिक की हुई, साथ ही सूर्या को भी मार डाला गया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। संवाददाता ने बताया कि, कतारगाम में इस वारदात के बाद पुलिस घटना से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि, कुछ लोगों की गैंग कैसे दूसरी साइड में भागी जा रही है। उनके हाथों में चाकू, पिस्तौल एवं अन्य हथियार नजर आ रहे हैं।

इस तरह बनाया गया सूर्या को निशाना
यह घटना आज दोपहर को कतारगाम के अखंड आनंद कॉलेज के नजदीक ही हुई, जहां सूर्या अपने ऑफिस में मौजूद था। तभी एक उसका पुराना साथी हार्दिक और उसकी गैंग वहां पहुंचे। हार्दिक और उसकी गैंग ने सूर्या पर ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर रूप से जख्मी हुए सूर्या को बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिर, हार्दिक की भी हो गई हत्या
उधर, सूर्या पर हमले की खबर मिलते ही उसकी गैंग के लोगों ने भी कतारगाम के नजदीक ही हार्दिक और उसकी गैंग पर हमला कर दिया। जहां हार्दिक को निशाना बनाया गया। हार्दिक की भी मौत हो गई। उसकी बॉडी प्राणनाथ अस्पताल ले जाई गई।












Click it and Unblock the Notifications