Video: नहलाने के बहाने 6 साल की मासूम को किडनैप कर ले गया दंपति, यूं दिया वारदात को अंजाम

सूरत. गुजरात में सूरत के पूणागाम में 6 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। पर्वत पाटिया क्षेत्र में रेशमा-रो-हाउस के सामने रहने वाले परिवार की बच्ची को नहलाने के बहाने से एक दंपति ने अगवा किया। वह दंपति पिछले दो दिन से उसी परिवार के बगल में आकर सो रहा था और रविवार दोपहर बच्ची को उठाया। दंपति 6 साल की बच्ची समेत तीन लड़कियों को नहलाने के बहाने नहर के पास ले गया। बाद में वहीं से बच्ची को ऑटो में लेकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके सहारे पुलिस बच्ची को खोजने में जुटी है।

पुणा पुलिस के अनुसार, राजस्थान निवासी परिवार रेशमा-रो-हाउस के सामने वाले ब्रिज के नीचे रहता था। दो दिन पहले एक दंपति भी वहां आकर रहने लगा और परिवार के बच्चों से अच्छी तरह घुल मिल गया था। इसका फायदा उठाकर दंपति रविवार दोपहर को तीन बच्चियों को नहर में नहाने ले गए। बाद में वहीं से उन्होंने छह साल की बच्ची को उठा लिया और बाकी दोनों बच्चियों को वहीं छोड़ रिक्शा में फरार हो गए। काफी खोजबीन के बावजूद बच्ची नहीं मिलने पर इस मासूम के परिजनों ने मदद की गुहार लगाई।

Watch video: Six years girl kidnapped in surat

पुणा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर जांच में जुट गई। इंस्पेक्टर वीयू गडरिया के मुताबिक, बच्चों को नहाने के लिए ले जाने के बाद चुपके से दंपती एक बच्ची को उठाकर ले गया। जिसके तुरंत बाद उनमें से एक बच्ची ने अपनी बहन को बचाने के लिए शोर मचाया। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने उसके ऊपर ध्यान नहीं दिया। इसी कारण आरोपी दंपति भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने एक टीम को सीसीटीवी खंगालने में लगाया, जिसमें दंपती ऑटो में बैठते नजर आने आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+