VIDEO: पैंट की जेब में रखे मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, धुआं निकलता देख शख्स को बचाने दौड़े लोग
सूरत। यदि आप अपनी जेब में मोबाइल रखते हैं तो ये ध्यान रखें कि वह न हो कि हॉस्पिटल जाना पड़ जाए! आजकल मोबाइल में ब्लास्ट होने की घटनाएं खूब सामने आ रही हैं। सूरत के एक व्यक्ति के साथ शनिवार को ऐसा ही एक हादसा हुआ। यहां उधना क्षेत्र में मढीनी खमणी नामक शॉप पर एक व्यक्ति के पैंट में रखा मोबाइल जल उठा। उससे धुआं निकलता देख वह चौंक गया और बड़ी फुर्ती से पैंट उतारा। वहां मौजूद लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। सरेआम मोबाइल फटने की घटना के बारे में सुनकर आस-पास से लोग एकत्रित हो गए।

सूरत में मोबाइल में ब्लास्ट, बची शख्स की जान
संवाददाता ने बताया कि पैंट के जल्दी उतार दिए जाने के चलते शख्स बच गया। उसे कोई हानि नहीं हुई। मगर, इस घटना की चर्चा हो रही है। ऐसे में कई लोग यह भी कह रहे थे कि जेब में मोबाइल रखना वाकई खतरनाक है।

जब जिंदा जल गया था एक बुजुर्ग
बता दें कि, राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल फटने के बाद एक वृद्ध की मौत हो गई थी। मोबाइल में विस्फोट के बाद वृद्ध के कपड़ों ने आग पकड़ ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने फोन विस्फोट होने की बात कही। पुलिस के अनुसार, नेतावलगढ़ पाछली निवासी किशोरसिंह (60) पुत्र नंदसिंह हादसे का शिकार हुआ। उस रात किशोरसिंह टॉयलेट के लिए उठा था। वापस कमरे में जाने के दौरान बरामदे में आया तभी जेब में रखे फोन में विस्फोट हो गया। इसके बाद उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। इससे मौके पर ही किशोरसिंह की जलने से मौत हो गई।
इधर, मोबाइल में ब्लास्ट, 10 साल के बच्चे की मौत
मध्य प्रदेश के धआर जिले में मोबाइल में विस्फोट होने का मामला सामने आया। मोबाइल में उस समय विस्फोट हो गया जब वो चार्जिंग पर लगा हुआ था। मोबाइल में हुए विस्फोट की वजह से 10 साल से बच्चे की मौत हो गई है। मोबाइल में विस्फोट की बात तो अभी तक देखने और सुनने की मिली थी लेकिन इसकी वजह से किसी की मौत हो जाए ऐसा मामला देखने को नहीं मिला था। यह सोच भी परे है कि मोबाइल में लगा छोटा सा बैटरी किसी की जान के लिए खतरा कैसे बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications