सूरत में मदीना मस्जिद के पास जमा हुई भारी भीड़, वीडियो वायरल होने पर 25 गिरफ्तार
सूरत। गुजरात में सूरत के लिंबायत थानाक्षेत्र में स्थित मदीना मस्जिद वाले बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बिना मास्क के ही बच्चे, बूढ़े और महिलाएं एकत्रित होने लगे। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। मुख्य सडक़ के नजदीक अंदरूनी इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस आती देख भीड़ तितर-बितर हुई। पुलिस ने अलग-अलग तीन मामले दर्ज किए। 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि, मदीना मस्जिद के पास संकरी गलियों में खाने-पीने की चीजों से लेकर कई तरह के सामानों की दुकानें हैं। यहां पुलिस की गश्त भी कम ही होती है। हालांकि, काफी पहले से लिंबायत इलाके में लॉकडाउन के चलते सख्ती की जा रही थी। बावजूद इसके रमजान की शुरुआत के साथ ही भीड़ जमा होने लगी। दुकाने खुलीं। लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो किए ही जहां-तहां से निकलने लगे। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था जैसे यहां तो कोई नियम-कायदे ही नहीं रह गए हैं।

यह बाजार शनिवार की शाम आम दिनों जैसा भीड़ से भरा हुआ था। खरीददारी के लिए सैकड़ों लोग सब्जी की रेहडिय़ों और दुकानों पर जमा थे। कई तो यूं ही टहलते हुए नजर आ रहे थे। इसी क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने मस्जिद के आस पास जमा भीड़ का मोबाइल से वीडियो बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद यह वीडियो संज्ञान में आने पर लिंबायत पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं। उसके बाद सीआइएसएफ के जावनों की गश्त भी शुरू कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications