थाईलैंड की जो युवती सूरत के रूम में मृत मिली, उसकी हत्या सहेली ने की, फिर माल लूट ले गई थी
सूरत। गुजरात में सूरत के ग्रामीण इलाके में कमरा लेकर रह रही थाईलैंड की एक युवती वनिडा (वरिंदा बुर्जोन) की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की सहेली अनंडा उर्फ आईडा को गिरफ्तार कर लिया है। आईडा ने पुलिस को जो कहानी बताई है, उसके अनुसार उसने लूट के इरादे से वरिंदा बुर्जोन की हत्या की थी। आईडा को पैसों की सख्त जरूरत थी, इसलिए उसने वनिडा की हत्या करके 2.25 लाख का सामान लूट लिया। उसके बाद वह कमरे का बाहर से ताला लगाकर चली गई।

सहेली ने जलाकर मारी थी वरिंदा
इस वारदात के काफी समय बाद जब कोई गांववाला उस कमरे पर आया तो बदबू आने लगी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। दरवाजा तोड़ने पर दिखा कि, वरिंदा बुर्जोन को किसी ने जलाकर मार डाला था। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने वरिंदा बुर्जोन की अधजली लाश को जब पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, तो वरिंदा बुर्जोन के देश की कई लड़कियां वहां मौजूद थींं। उन्हीं वो हत्यारिन (अनंडा उर्फ आईडा) भी शामिल थी, लेकिन तब तक पुलिस को शक नहीं हुआ था कि, आईडा ने ही वरिंदा बुर्जोन को मारा है।

फिर ऐसे सुलझाई पुलिस ने गुत्थी
काफी दिनों बाद पुलिस की जांच में सामने आया कि, आईडा ने एक रिक्शा चालक को धोखे से वनिडा का मोबाइल दिया था। बाद में पुलिस ने उस रिक्शा चालक से पूछताछ की तो उसने आईडा के बारे में बताया। फिर, उसी सुराग से पुलिस आईडा तक पहुंची। अब पुलिस ने घटना का खुलासा किया है कि, आईडा ने 6 सितंबर की सुबह 7 से 7.30 बजे के बीच बुर्जोंन को जलाकर मार दिया था।

लूट ले गई थी उसका पूरा माल
वरिंदा बुर्जोन को जलाकर मार देने के बाद आईडा ने उसके दो आईफोन तथा सोने की चेन सहित 2 लाख 25 का सामान लूटे। उसके बाद रूम को बाहर से ताला लगाकर भाग गई थी। बहरहाल, आईडा को दबोचकर उमरा पुलिस ने लूट का माल तथा ताले की चाबी बरामद कर ली है।

बाहर से लगा गई थी रूम का ताला
पुलिस का कहना है कि, अनंडा उर्फ एडा सोमबाद वोंगप्रोम मगदल्ला गांव, तालाब फलिया में रहने लगी थी। उसी ने सूरत के मगदल्ला गांव स्थित गोरखा स्ट्रीट पर मौजूद मकान में वनिडा बुर्जोंन की हत्या की थी। जबकि, इस घटना के खुलासे से पहले तक कई लोग ऐसा मान रहे थे कि वनिडा बुर्जोंन को किसी ने रेप करके मारा होगा।












Click it and Unblock the Notifications